समाज के प्रमुख पदाधिकारियों और वरिष्ठ सदस्यों की मौजूदगी में भरा नामांकन पत्र
भुवनेश्वर। मारवाड़ी सोसाइटी भुवनेश्वर के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए उमेश खण्डेलवाल ने मंगलवार को चुनाव अधिकारी राम गोपाल अग्रवाल और उप चुनाव अधिकारी शिव शर्मा के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर समाज के कई प्रमुख पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी और वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।
उमेश खण्डेलवाल के नामांकन के प्रस्तावकों में भुवनेश्वर मारवाड़ी सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, भुवनेश्वर मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल, मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्षा मंजू अग्रवाल, परशुराम मित्र मंडल के अध्यक्ष आनंद पुरोहित, विप्रो फाउंडेशन के अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, कटक-भुवनेश्वर खण्डेलवाल वैश्य समाज के अध्यक्ष धीरेन्द्र खण्डेलवाल तथा संस्कृति भारतीय के अध्यक्ष दिलीप खण्डेलवाल शामिल रहे।
नामांकन के दौरान वरिष्ठ सदस्य रमेश गुप्ता और कैलाश अग्रवाल, वरिष्ठ सलाहकार सुरेन्द्र डालमिया और सुरेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल, कटक मारवाड़ी समाज के पूर्व अध्यक्ष विजय खण्डेलवाल, तेरापंथ के वरिष्ठ सदस्य मनोज ललानी, मारवाड़ी सोसाइटी कार्यकारिणी सदस्य कैलाश अग्रवाल, नादान परिंदा के संस्थापक अभिषेक अग्रवाल, समाजसेवी विनय खण्डेलवाल तथा वरिष्ठ समाज सेवी राजेश केजरीवाल जी,हरिओम गोयल, एफटीएस सदस्य नेहा वाथवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
नामांकन के दौरान समाज के सदस्यों ने उमेश खण्डेलवाल को शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर समाज के सदस्यों में उत्साह देखा गया।
