भुवनेश्वर 14.08.2026 [ADN] : भुवनेश्वर में ‘हाई रेस ऑडियो बाय कार पवेलियन’ नामक विशेष कार-ऑडियो स्टोर का 14 अगस्त को शुभारंभ किया गया। संस्थान के अनुसार, यह ओडिशा का अपनी तरह का एकमात्र समर्पित कार-ऑडियो स्टोर है, जहां Audison, JL Audio, Alpine, JBL, Infinity, Moco, Nakamichi और Blaupunkt जैसे प्रमुख प्रीमियम ब्रांड उपलब्ध हैं।

करीब 300 वर्गफुट क्षेत्र में स्थापित इस स्टोर में विभिन्न कार मॉडलों के लिए प्रोफेशनल फिटिंग और कस्टमाइज्ड ऑडियो समाधान उपलब्ध कराए जाएंगे। उद्घाटन समारोह में Royal Enfield और Yamaha के वितरक एवं जाने-माने व्यवसायी श्री पवन अग्रवाल उपस्थित रहे।
स्टोर के मालिक श्री दीपक बजोरिया ने कहा कि कार प्रेमियों को उनकी पसंद और जरूरत के अनुसार उच्च गुणवत्ता वाले ऑडियो सिस्टम एवं प्रोफेशनल इंस्टॉलेशन की सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना स्टोर का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को बेहतर साउंड क्वालिटी के साथ विश्वसनीय और विशेषज्ञ सेवा प्रदान करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
